Wednesday 2 April 2014

मोदी ही क्यों ?

vishva gaurav
विश्व गौरव
जनता का धन्यवाद् देते नरेन्द्र मोदी 
संघ के स्वयंसेवकों के साथ नरेन्द्र मोदी 
आखिर प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी ही क्यों जरुरी है ?

ये सवाल बहुत से लोगो के मन में उठता होगा, मगर क्या आप इसका सही उत्तर जानते है? नहीं जानते हैं तो सुनिए आज देश के हालत बहुत बुरे है, भ्रष्ट्राचार बढ़ रहा हैं मार्केट क्रैश हो चुकी रुपये का मुल्य लगातार निचे जा रहा हैं, जीडीपी अपने निम्नतर स्तर पर हैं यानी की देश की अर्थव्यवस्था खतरे में हैं। आंतरिक सुरक्षा ब्रह्य सुरक्षा हर मसले पर हम फेल नजर आते हैं,तुष्टिकरण की निति जोरो पर हैं, आम आदमी का जीवन कष्टप्रद हो गया हैं मगर सरकार में इन सब मोर्चो पर लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं दिखती है कोई भी फैसला लेने के पहले वो अपना वोटबैंक साधती नजर आती हैं, सरक्षा में इसलिए असफल हैं की वो अपराधियों को उसके धर्म के आधार पर लाभ देती हैं जिससे अपराध घटने की बजाय बढ़ रहा हैं। 

जबकि गुजरात में अपराध सबसे कम है, आर्थिक मोर्चे पर भारत का सबसे सफल राज्य हैं बुनियादी सुविधाओ में गुजरात के अगल बगल भी कोई राज्य नहीं फटकता, मोदी का सबसे असम्भव काम ये हैं की सरकारी कर्मचारियों पर गजब का नियंत्रण, पुरे देश में सिर्फ वही एक ऐसा राज्य हैं जहां के सरकारी कर्मचारी प्राइवेट सेक्टर के कार्यशैली में काम करते हैं,जबकि और राज्यों में जिसमे भाजपा शासित राज्य भी शामिल है कर्मचारी खुद को किसी सामंत से कम नहीं समझते।

दूसरी सबसे पाजिटिव बात नरेन्द्र मोदी की जो हम युवाओ को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं वह हैं उनका विजन,उनकी सोच और भारत को विकसित देश बनाने के लिए उनके प्लानिंग, सच बताइए क्या भारत का कोई नेता इतना पाजिटिव तरीके से बोलता हैं की भारत में कोई कमी नहीं है हमारे पास असीम सम्भावनाए, मुझे तो आज तक कोई नेता यह बताता नजर नहीं आया उल्टा कमियों का रोना रोता ही नजर आता हैं की यहाँ गुजरात का माडल काम नहीं करेगा, तो हमारे में और चीन जापान जैसे देशो में बहुत अंतर है मतलब कइ तमाम तरह के सिर्फ बहाने, जबकि मोदी वो रास्ते बताते नजर आते हैं जिस पर हम चलकर भारत को समृद्धि भारत बना सकते हैं।
दुसरे नेता जहां धर्म और जाति के आधार पर आरक्षण या तुष्टिकरण की बात करके समाज के बीच नफरत और घृणा का माहौल फैला रहे हैं वही मोदी सबके विकास की बात करते हैं, वो कहते हैं सबके लिए रोजगार उपलब्ध कराओ, नयी फैक्ट्रिया लगाओ जहाँ हम भारत की इस असीम युवा शक्ति को युटीलाइज करेंगे जिससे लोगो की आर्थिक स्थति भी सुधेरेगी और देश भी सशक्त आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा आज हम दुनिया भर के देशो के लिए डपिंग ग्राउंड हैं कल सारा विश्व हमारा डपिंग ग्राउंड बनेगा लोगो के लिए इतना रोजगार होगा की आरक्षण का मुद्दा ही ख़त्म हो जाएगा।
अब आप मुझे बताइये कीहैं कोई नेता जो इतना साफ़ विकास की तस्वीर बिना किसी तुष्टिकरण के दिखाता है तो फिर मोदी क्यों नहीं??

इसे नहीं पढ़ा तो कुछ नहीं पढ़ा

मैं भी कहता हूं, भारत में असहिष्णुता है

9 फरवरी 2016, याद है क्या हुआ था उस दिन? देश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में भारत की बर्बादी और अफजल के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने ज...